महामारी के चलते आर्कटिक अभियान तीन सप्ताह के लिए स्थगित
जर्मनी के अल्फ्रेड वेजेनर ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान संस्थान ने शुक्रवार को कहा कि अभियान पोत ‘आर वी पोलरस्टर्न’ आर्कटिक स्थित अपनी जगह से हट जाएगा।
आर्कटिक अभियान एक साल तक चलने वाला मिशन है, लेकिन महामारी ने इसमें तीन सप्ताह के विराम के लिए विवश कर दिया है।
जर्मनी के अल्फ्रेड वेजेनर ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान संस्थान ने शुक्रवार को कहा कि अभियान पोत ‘आर वी पोलरस्टर्न’ आर्कटिक स्थित अपनी जगह से हट जाएगा।
लॉकडाउन के चलते नॉर्वे से अभियान के लिए आवश्यक चीजों का विमान और पोत के जरिए पहुंचना असंभव हो गया है। इसलिए अभियान को कुछ समय के लिए विराम लगाने की विवशता पैदा हो गई है।
अभियान का नेतृत्व कर रहे मार्कुस रेक्स ने कहा कि अभियान से जुड़े सदस्यों को तीन सप्ताह के लिए अपने प्रयोग रोकने होंगे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

