खेल की खबरें | तीरंदाजी विश्व कप : भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण जीता, मिश्रित टीम को रजत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति स्वामी की भारतीय तिकड़ी ने तीरंदाजी विश्व कप में महिला कंपाउंड वर्ग में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता जबकि मिश्रित टीम को रजत पदक मिला ।
येचियोन (दक्षिण कोरिया), 25 मई ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति स्वामी की भारतीय तिकड़ी ने तीरंदाजी विश्व कप में महिला कंपाउंड वर्ग में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता जबकि मिश्रित टीम को रजत पदक मिला ।
दुनिया की नंबर एक भारतीय टीम ने तुर्की की हेजल बुरून, एइसे बेरा सुजेर और बेगम युवा की टीम को 232 . 226 से हराकर एक भी सेट गंवाये बिना पहला स्थान हासिल किया ।
एशियाई खेल चैम्पियन ज्योति हालांकि दूसरा स्वर्ण नहीं जीत सकी और प्रियांश के साथ कंपाउंड मिश्रित टीम फाइनल में अमेरिका की ओलिविया डीन और सायेर सुलिवान की जोड़ी से 155 . 153 से हार गई ।
ज्योति, परनीत और विश्व चैम्पियन अदिति ने विश्व कप स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई । उन्होंने पिछले महीने शंघाई में विश्व कप के पहले चरण में इटली को हराकर स्वर्ण जीता था । वहीं पिछले साल पेरिस में चौथे चरण में भी स्वर्ण हासिल किया था ।
कंपाउंड महिला टीम फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने पहले दौर में सेंटर के पास तीन एक्स के साथ आगाज किया और अगले तीन तीरों पर एक एक अंक ही गंवाया ।
छह तीर के दूसरे दौर में भारत ने पांच परफेक्ट 10 और दो एक्स तथा एक 9 के स्कोर के साथ बढत चार अंक की कर ली । तीसरे दौर में तुर्की ने चार 10, एक एक्स लगातार वापसी की पूरी कोशिश की लेकिन भारत के पाच चार अंक की बढत थी । भारत ने एक बार फिर तीन 10 और एक एक्स के साथ 58 स्कोर करके जीत दर्ज की ।
दुनिया की शीर्ष दो टीमों के बीच मुकाबले में अमेरिका ने कंपाउंड मिश्रित टीम वर्ग में शानदार वापसी करके स्वर्ण जीता ।
ज्योति और प्रियांश ने पहले दौर में 40 में से 39 अंक लेकर दो अंक की बढत बना ली थी । वे हालांकि इस प्रदर्शन को जारी नहीं रख सके और अमेरिकी टीम ने ब्रेक तक बराबरी कर ली । इसके बाद अमेरिकी टीम ने तीसरे दौर में परफेक्ट 40 स्कोर करके एक अंक की बएत बनाई । ज्योति और प्रियांश ने परफेक्ट 40 स्कोर करके मुकाबले को शूटआु में खींचा लेकिन उसमें उनके 38 अंक के मुकाबले अमेरिकी टीम ने 39 स्कोर किया ।
कंपाउंड वर्ग में प्रथमेश फुगे कांस्य पदक के प्लेआफ में नीदरलैंड के माइक शोलेसर से शूटआफ में हार गए । फुगे ने क्वार्टर फाइनल में 2021 विश्व चैम्पियन और दुनिया के छठे नंबर के तीरंदाज आस्ट्रिया के निको वीनेर को हराया था ।
वह सेमीफाइनल में दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के जेम्स लुत्ज से 143 . 148 से हार गए थे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

