एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन की बोरियत से बचने के लिये तीरंदाज दीपिका सीख रही हैं खाना पकाना

दो साल पहले दोनों की सगाई हुई थी और शादी से पहले दोनों तोक्यो ओलंपिक पर ध्यान लगाना चाहते थे। लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक के 2021 तक स्थगित होने के बाद अब लगता है कि उनकी शादी इनसे पहले ही हो जायेगी।

लॉकडाउन की बोरियत से बचने के लिये तीरंदाज दीपिका सीख रही हैं खाना पकाना

कोलकाता, 10 अप्रैल भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी लॉकडाउन के कारण रेंज पर निशाना लगाने का अभ्यास नहीं कर सकती लेकिन इस समय का इस्तेमाल अपने मंगेतर और साथी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अतनु दास के लिये मांसाहारी खाना विशेषकर चिकन पकाना सीखकर कर रही हैं।

दो साल पहले दोनों की सगाई हुई थी और शादी से पहले दोनों तोक्यो ओलंपिक पर ध्यान लगाना चाहते थे। लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक के 2021 तक स्थगित होने के बाद अब लगता है कि उनकी शादी इनसे पहले ही हो जायेगी।

दीपिका ने यहां पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘‘चावल और दाल पकाना आता था। अब मांसाहारी (विशेषकर चिकन) खाना बनाना सीख रही हूं। ’’

यह पूछने पर कि उनकी मां कुछ ‘आनलाइन टिप्स’ दे रही हैं कि चिकन कैसे बनाया जाता है तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं दिन की शुरूआत प्राणायम से करती हूं और फिर 45 मिनट तक अभ्यास करती हूं। नाश्ते के बाद खाना पकाना सीखती हूं। ’’

हालांकि पूर्व नंबर एक तीरंदाज ने कहा कि उन्होंने हॉल में पांच मीटर की रेंज बना ली है जिसमें दोनों दोपहर में करीब दो घंटे तक अभ्यास करते हैं, हालांकि लॉकडाउन से पहले वास्तविक अभ्यास शुरू नहीं होने वाला।

दीपिका ने कहा, ‘‘ हम एक निशाना बनाकर डेढ से दो घंटे अभ्यास करते हैं। यह हालांकि रेंज की तरह का अभ्यास नहीं है। लेकिन हम अभ्यास करते हैं और घर पर ही रह रहे हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).