जरुरी जानकारी | आर्सेलरमित्तल का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 69 प्रतिशत घटकर 28.7 करोड़ डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आर्सेलरमित्तल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 69 प्रतिशत गिरकर 28.7 करोड़ डॉलर रहा है। लक्जमबर्ग की कंपनी ने बताया कि इस्पात की आपूर्ति घटने की वजह से उसका मुनाफा कम हुआ है।

नयी दिल्ली, सात नवंबर आर्सेलरमित्तल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 69 प्रतिशत गिरकर 28.7 करोड़ डॉलर रहा है। लक्जमबर्ग की कंपनी ने बताया कि इस्पात की आपूर्ति घटने की वजह से उसका मुनाफा कम हुआ है।

आर्सेलरमित्तल जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 92.9 डॉलर रहा था।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसका शुद्ध लाभ अप्रैल-जून तिमाही में 50.4 करोड़ डॉलर रहा था।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदित्य मित्तल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर इस्पात के लिए मध्यम से दीर्घावधि का परिदृश्य सकारात्मक है। ...और आर्सेलरमित्तल हितधारकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपनी अद्वितीय भौगोलिक उपस्थिति और मजबूत अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) क्षमता का उपयोग करना जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि 2023 की तुलना में इस साल की दूसरी छमाही में मांग ज़्यादा रहने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि यूरोप में आयात का बढ़ता स्तर चिंता का विषय है और इससे निपटने के लिए मज़बूत कारोबारी उपाय करने की तत्काल आवश्यकता है।

सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का कच्चे इस्पात का उत्पादन घटकर 1.48 करोड़ टन रह गया, जो एक साल पहले जुलाई-सितंबर में 1.52 करोड़ टन था।

सितंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री भी घटकर 15.1 अरब डॉलर रह गई, जो 2023 की समान तिमाही में 16.6 अरब डॉलर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू