देश की खबरें | विवाद हल करने के लिये मध्यस्थता तेजी से एक कारगर तरीके के रूप में उभर रही है : न्यायमूर्ति सीकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ए के सीकरी ने कहा है कि दुनिया भर में विवादों को सुलझाने के उपायों में मध्यस्थता की प्रक्रिया बहुत तेजी से एक कारगर तरीके के रूप में उभर रही है और यह न्यायालय से बाहर बेहतर तरीके से विवाद सुलझाने में पक्षकारों के लिये मददगार हो रही है।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ए के सीकरी ने कहा है कि दुनिया भर में विवादों को सुलझाने के उपायों में मध्यस्थता की प्रक्रिया बहुत तेजी से एक कारगर तरीके के रूप में उभर रही है और यह न्यायालय से बाहर बेहतर तरीके से विवाद सुलझाने में पक्षकारों के लिये मददगार हो रही है।

न्यायमूर्ति सीकरी यहां हार्टकेयर फाउण्डेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ई- मीडियेशन कार्यक्रम का उद्घाटन कर रहे थे।

यह भी पढ़े | विदेश मंत्रालय का दावा, कुलभूषण जाधव को पुनर्विचार याचिका नहीं दायर करने के लिए पाकिस्तान ने किया मजबूर.

उन्होंने कहा कि मध्यस्थता की प्रक्रिया दुनिया भर में विवादों को सुलझाने में तेजी से कारगर हो रहे उपाय के रूप में सामने आ रही है। यह न सिर्फ विवाद में उलझे पक्षकारों में परस्पर हितों पर विचार करने के अवसर प्रदान करता है बल्कि अदालत के बाहर विवाद के समाधान के बेहतर उपाय भी बताता है।

न्यायमूर्ति सीकरी इस समय सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक अदालत में अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब लोग पहले से ही दबाव में हैं तो ऐसी स्थिति में विवाद सुलझाने के लिये मध्यस्थता समय की जरूरत है और हार्ट केयर फाउण्डेशन आफ इंडिया की यह पहल सराहनीय है।

यह भी पढ़े | कोरोना के बिहार में 749 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 13,274 हुई: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि लोगों में अदालत से बाहर इस प्रक्रिया के प्रति विश्वास पैदा करने के लिये आवश्यक है कि मध्यस्थता के जरिये विवादों को हल करने के बारे में जागरूकता पैदा की जाये।

उन्होंने कहा कि यह कम खर्चीली और समय बचाने वाली ही नहीं बल्कि सभी के हित में है।

इस संस्था के अध्यक्ष डॉ. के के अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि कोविड-19 महामारी के इस दौर में लोग पहले से ही तनाव में हैं और ऐसी स्थिति में विवादों को हल करने में मध्यस्थता की प्रक्रिया बहुत मददगार होगी।

इस अवसर पर निखिल रोहतगी ने कहा कि अदालत की दुरूह प्रक्रिया से गुजरे बगैर ही किसी भी तरह के विवाद को सुलझाने में मध्यस्थता एक प्रभावी उपाय है।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\