देश की खबरें | भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध पर आधारित फिल्म ''पिप्पा'' में संगीत देंगे ए आर रहमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संगीतकार ए आर रहमान ''एयरलिफ्ट'' फिल्म के निर्देशक राजा कृष्ण मेनन की अगली फिल्म ''पिप्पा'' में संगीत देंगे।

मुंबई, चार फरवरी संगीतकार ए आर रहमान ''एयरलिफ्ट'' फिल्म के निर्देशक राजा कृष्ण मेनन की अगली फिल्म ''पिप्पा'' में संगीत देंगे।

भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध पर आधारित इस फिल्म में ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पैन्युली अभिनय करते नजर आएंगे।

रहमान ने कहा कि वह ''पिप्पा'' की ओर इसलिये खिंचे चले आए, क्योंकि यह फिल्म ''मानवीय जुड़ाव'' पर आधारित है।

रहमान (54) ने एक बयान में कहा, ''यह लगभग हर परिवार की कहानी लगती है और मैं तुरंत इससे जुड़ाव महसूस करने लगा। राजा कृष्ण मेनन, रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्सुक हूं।''

''पिप्पा'' का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी और सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।

फिल्म में ईशान खट्टर 45वीं कैवलरी टैंक स्क्वॉड्रन के ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूर्वी मोर्चे पर लड़ाई लड़ी थी।

मेहता की किताब ''द बर्निंग शेफीज़'' पर आधारित इस फिल्म का शीर्षक रूसी टैंक पीटी-76 के नाम से लिया गया है, जो ''पिप्पा'' के नाम से मशहूर है।

फिल्म इस साल के अंत तक पर्दे पर आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान