एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में हुई हल्की बारिश पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में रविवार शाम हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

देश की खबरें | दिल्ली में हुई हल्की बारिश पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में रविवार शाम हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं, अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम साढ़े पांच बजे साक्षेप आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी था।

विभाग ने सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसने कहा कि आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में रविवार शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शाम सात बजे राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआई 460 था।

हरियाणा के फरीदाबाद का एक्यूआई 455 और गुरुग्राम में 378 रहा जबकि उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक्यूआई 438, गाजियाबाद में 430 और ग्रेटर नोएडा में 428 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 10:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).