देश की खबरें | दिव्यांग महिलाकर्मी के साथ मारपीट करने के आरोप में एपीटीडीसी के उप प्रबंधक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्रप्रदेश पर्यटन विकास निगम (एपीटीडीसी) के एक उप प्रबंधक को कार्यालय में एक दिव्यांग महिलाकर्मी के साथ कथित रूप से मारपीट करने को लेकर मंगलवार को गिरफ्तार करने के साथ ही निलंबित कर दिया गया।
अमरावती, 30 जून आंध्रप्रदेश पर्यटन विकास निगम (एपीटीडीसी) के एक उप प्रबंधक को कार्यालय में एक दिव्यांग महिलाकर्मी के साथ कथित रूप से मारपीट करने को लेकर मंगलवार को गिरफ्तार करने के साथ ही निलंबित कर दिया गया।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने आंध्रप्रदेश पुलिस से इस घटना पर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
यह भी पढ़े | राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला क्यों लुटा....
इस कथित घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर फैल गया।
नेल्लोर में निगम के संभागीय कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त अनुबंधित महिला कर्मी ने उप प्रबंधक सी भास्कर से पूछा था कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं लगाया ।
यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 131 नए मरीज पाए गए: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस ने मंगलवार को यहां बताया कि इसी बात से नाराज भास्कर ने उसे डंडे से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। अन्य कर्मचारियाों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।
यह घटना 27 जून को हुई और महिला ने 29 जून को उच्च अधिकारियों एवं पुलिस से शिकायत की।
निगम के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित रहने तक भास्कर को निलंबित कर दिया।
पुलिस महानिदेशक डी जी सावंग ने एसपीएस नेल्लोर के जिला पुलिस अधीक्षक को इस मामले की जांच करने और एक सप्ताह के अंदर आरोपपत्र दायर करने का निर्देश दिया।
इस बीच, नयी दिल्ली से प्राप्त समाचार के अनुसार राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने आंध्रप्रदेश पुलिस से इस मामले में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक डी जी सावंग को भेजे पत्र में आयोग ने कहा कि उसने ट्विटर पर सीसीटीवी फुटेज देखा जहां एक दिव्यांग महिला की निर्मम पिटाई की जा रही है।
एनसीडब्ल्यू ने पत्र में लिखा, ‘‘ ऐसे समय जब भारत सरकार उच्चतम स्तर पर दिव्यांगों को शामिल करने की जरूरत पर बल दे रही है तब, आयोग एक ऐसे व्यक्ति द्वारा एक दिव्यांग महिला पर किये गये अत्याचार की घटना से विचलित और स्तब्ध है जो जिम्मेदार पद पर है ।’’
उसने लिखा कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आयोग आपसे से यथाशीघ्र कार्रवाई रिपोर्ट भेजने का अनुरोध करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)