खेल की खबरें | केकेआर और एलएसजी के बीच छह अप्रैल का मुकाबला गुवाहाटी में होना तय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का छह अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ होने वाला घरेलू मैच गुवाहाटी में स्थानांतरित किया जाना तय है क्योंकि पुलिस ने शहर में इस दिन ‘रामनवमी’ के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता व्यक्त की है।

कोलकाता, 20 मार्च बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का छह अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ होने वाला घरेलू मैच गुवाहाटी में स्थानांतरित किया जाना तय है क्योंकि पुलिस ने शहर में इस दिन ‘रामनवमी’ के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता व्यक्त की है।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की थी कि त्योहार मनाने के लिए पश्चिम बंगाल में 20,000 से अधिक समारोह किए जा रहे हैं।

गांगुली ने पीटीआई को बताया, ‘‘हमने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को मैच को बाद में कराने के लिए सूचित किया है लेकिन शहर में इस मैच को बाद में कराने की कोई गुंजाइश नहीं है और अब मुझे सुनने में आ रहा है कि इसे गुवाहाटी में स्थानांतरित किया जा रहा है। ’’

हालांकि आईपीएल की ओर से आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है।

आईपीएल के 2024 सत्र में भी रामनवमी पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मैच की तारीख को बदलना पड़ा था। गांगुली ने कहा, ‘‘मैंने कोलकाता पुलिस के साथ कई दौर की बातचीत की और उन्होंने कहा कि वे उस दिन पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाएंगे। ’’

उन्होंने मंगलवार को कहा था, ‘‘अगर पुलिस सुरक्षा नहीं होगी तो 65,000 दर्शकों की भीड़ को संभालना और प्रबंधित करना असंभव हो जाएगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी