1853 में आज ही के दिन रचा गया था इतिहास, मुंबई से ठाणे के बीच चली थी पहली ट्रेन

देश दुनिया के इतिहास में 16 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है

लोकल ट्रेन/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

साल का यह 106वां दिन एक और कारण से भी सदा याद किया जाएगा. दूसरे विश्व युद्ध की त्रासदी के बीच दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म आज ही के दिन हुआ था. देश दुनिया के इतिहास में 16 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:--

1853 : भारत में पहली रेल बम्बई (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चली .

1889 : अपने बेहतरीन अभिनय से दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म.

1919 : अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग़ हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की.

1945: एक सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन शरणार्थी पोत डूब गया, जिससे 7000 लोग मारे गए.

1964: ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल ‘द ग्रेट ट्रेन रॉबरी’ के लिए 12 लोगों को 307 साल की सज़ा सुनाई गई.

1976 : आठ वर्ष तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे, हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र दिया. उनके इस फैसले ने राजनीतिक हल्कों में तूफान ला दिया.

1988 : उत्तरी इराक के कुर्द आबादी वाले शहर हलबजा पर हुए गैस हमले में हजारों लोगों की मौत हो गई थी जबकि बहुत से लोग इसके प्रभाव से बीमार हो गए.

1988 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के शक्तिशाली नेता खलील अल वजीर उर्फ अबु जिहाद की ट्यूनीशिया के ट्यूनिस में स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई.

1990 : बिहार के राजधानी शहर पटना के निकट एक भीड़भरी यात्री गाड़ी के दो डिब्बों में विस्फोट के बाद कम से कम 80 लोगों की जान गई और 65 अन्य घायल हुए.

2002 : दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटना में 120 लोग मारे गए.

2004 : पाकिस्तान के दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर मेजबान देश को श्रृंखला में 2-1 से मात दी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस