एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एप्सन ने भारत में अपनी पहली विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीको एप्सन कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को देश में अपनी पहली विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन किया। यह सुविधा 200 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगी।

जरुरी जानकारी | एप्सन ने भारत में अपनी पहली विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली, चार जुलाई सीको एप्सन कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को देश में अपनी पहली विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन किया। यह सुविधा 200 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगी।

कंपनी ने बयान में बताया कि तमिलनाडु के चेन्नई में इंक टैंक प्रिंटर सुविधा को एप्सन के विनिर्माण भागीदार रिकुन के सहयोग से स्थापित किया गया है। इसमें अक्टूबर, 2025 में परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

एप्सन के वैश्विक अध्यक्ष जुनकिची योशिदा ने कहा, ‘‘यह एप्सन के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। भारत हमारी वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है और अपनी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, युवा आबादी और डिजिटल प्रगति के साथ नवाचार और नेतृत्व के लिए अपार अवसर प्रदान करता है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में कलपुर्जों और अन्य उत्पादों के विनिर्माण में विस्तार कर सकती है।

यह सुविधा शुरू में एप्सन के इकोटैंक प्रिंटर के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसका लक्ष्य प्रति माह 20,000 इकाइयों का उत्पादन करना और 200 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करना है।

एप्सन का लक्ष्य बाजार पहुंच का विस्तार करके, लोगों और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) में निवेश करके भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना है।

एप्सन इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया और चालू वित्त वर्ष (2025-26) के लिए 2,900 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).