विदेश की खबरें | इमरान खान के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने को मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की एक शीर्ष अदालत ने यहां एक रैली के दौरान सत्र न्यायालय की महिला न्यायाधीश के बारे में विवादित टिप्पणी करने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विरुद्ध अवमानना कार्यवाही शुरू करने का सोमवार को निर्णय लिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 22 अगस्त पाकिस्तान की एक शीर्ष अदालत ने यहां एक रैली के दौरान सत्र न्यायालय की महिला न्यायाधीश के बारे में विवादित टिप्पणी करने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विरुद्ध अवमानना कार्यवाही शुरू करने का सोमवार को निर्णय लिया।

जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सदस्य शाहबाज गिल के पुलिस रिमांड को चुनौती देने वाली पार्टी की याचिका पर सुनवाई के दौरान इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आमेर फारूक ने यह फैसला किया।

शनिवार को इस्लामाबाद के एफ-9 पार्क में हुई एक रैली में खान ने इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस उपमहानिरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की धमकी दी थी।

इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी के प्रति ''पक्षपातपूर्ण'' रवैये के लिए न्यायपालिका को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

'पीटीआई' के अध्यक्ष खान ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी को भी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी, जिन्होंने इस्लामाबाद पुलिस के अनुरोध पर इमरान के सहयोगी गिल की दो दिन की हिरासत को मंजूरी दी थी।

न्यायाधीशों-मोहसिन अख्तर कयानी, बाबर सत्तार और मियांगुल हसन औरंगजेब की एक वृहद पीठ अवमानना मामले की सुनवाई करेगी और पहली सुनवाई मंगलवार को होने की उम्मीद है।

गिल को पिछले हफ्ते देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान