देश की खबरें | एनएचएआई की परियोजना के लिए 6,600 से अधिक पेड़ों को काटने, प्रत्यारोपण करने की मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने पांच पैकेज में शहरी विस्तार सड़क (यूईआर)-II के निर्माण के लिए राजधानी में 6,600 से अधिक पेड़ काटने और उनके प्रत्यारोपण की मंजूरी दी है।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त दिल्ली सरकार ने पांच पैकेज में शहरी विस्तार सड़क (यूईआर)-II के निर्माण के लिए राजधानी में 6,600 से अधिक पेड़ काटने और उनके प्रत्यारोपण की मंजूरी दी है।

पर्यावरण विभाग द्वारा सोमवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) परियोजना के लिए 4,365 पेड़ लगाए जाएंगे और 2,314 पेड़ काटे जाएंगे।

पूरी होने पर यह परियोजना राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पश्चिम-दक्षिण क्षेत्र में तीन राजमार्गों से हो कर गुजरेगी।

परियोजना के तहत शामिल पांच खंडों में एनएच-I चौराहा से लेकर कराला-कंझावाला रोड; कराला-कंझावला रोड से नांगलोई-नजफगढ़ रोड तक; नांगलोई-नजफगढ़ रोड से सेक्टर-24, द्वारका; स्पर से सोनीपत बाईपास और स्पर से बहादुरगढ़ बाईपास शामिल हैं।

दिल्ली सरकार ने पांच पैकेजों में (यूईआर)-II के निर्माण के लिए 36.45 हेक्टेयर क्षेत्र निर्धारित किया है।

गौरतलब है कि पिछले दिसंबर में, दिल्ली सरकार ने वृक्षारोपण नीति को अधिसूचित किया था जिसके तहत संबंधित एजेंसियों को अपने विकास कार्यों से प्रभावित पेड़ों में से कम से कम 80 प्रतिशत पेड़ों का प्रत्यारोपण करना आवश्यक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड