ताजा खबरें | विभिन्न मंत्रालयों की बकाया अनुदान मांगों को लोकसभा की स्वीकृति

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा ने शुक्रवार को अगले वित्त वर्ष के बजट में विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के लिए बकाया अनुदान मांगों एवं उनसे संबंधित विनियोग विधेयक को ‘गिलोटिन’ के माध्यम से बिना चर्चा के मंजूरी प्रदान कर दी।

नयी दिल्ली, 21 मार्च लोकसभा ने शुक्रवार को अगले वित्त वर्ष के बजट में विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के लिए बकाया अनुदान मांगों एवं उनसे संबंधित विनियोग विधेयक को ‘गिलोटिन’ के माध्यम से बिना चर्चा के मंजूरी प्रदान कर दी।

विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान की बकाया मांगों को एक साथ बिना चर्चा के पारित कराने की प्रक्रिया ‘गिलोटिन’ कहलाती है।

इसके तहत सरकार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की संचित निधि से 47,41,250 करोड़ रुपये निकालने को अधिकृत किया गया है ताकि वह कार्यक्रमों एवं योजनाओं को लागू करने के लिए इसका उपयोग कर सके।

केंद्रीय बजट से संबंधित करीब 50 मंत्रालयों एवं विभागों से जुड़ी अनुदानों की बकाया मांगों को एक साथ बिना चर्चा कराए ‘‘गिलोटिन’’ के माध्यम से सदन की मंजूरी के लिए रखा गया।

सदन ने इस संबंध में कुछ सदस्यों के कटौती प्रस्तावों को नामंजूर करते हुए इसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।

इस दौरान सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सदन के उपनेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में आगामी वित्त वर्ष में भारत की संचित निधि से नियत राशि के संदाय और विनियोग को प्राधिकृत करने के लिए विनियोग (संख्याक 3) विधेयक, 2025 सदन में रखा। सदन ने विनियोग विधेयक को भी ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।

इस प्रक्रिया के साथ बजट पर सामान्य चर्चा और विभिन्न मंत्रालयों से संबंधित अनुदान मागों तथा तत्संबंधी विनियोग विधेयक को सदन की मंजूरी का चरण सम्पन्न हो गया है।

गौरतलब है कि इसके बाद वित्त विधेयक पारित होने के साथ बजट की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO