देश की खबरें | विधान परिषद में भी पारित हुआ विनियोग विधेयक : कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बृहस्पतिवार को विनियोग विधेयक को ध्वनिमत से पारित किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

लखनऊ, 19 अगस्त उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बृहस्पतिवार को विनियोग विधेयक को ध्वनिमत से पारित किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

नेता सदन डॉक्टर दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश विनियोग 2021-22 का अनुपूरक विधेयक पेश किया। विपक्षी सदस्यों ने अनुपूरक बजट में कई कमियां और खामियां गिनाते हुए इस पर चर्चा कराए जाने की मांग की। इसी बीच, विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

सरकार ने बुधवार को विधानसभा में 7301.52 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया था, जो मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित पांच लाख 50 हजार करोड़ रुपये के वार्षिक बजट का 1.33 फीसद है। 

बृहस्पतिवार को ही विधानसभा में भी अनुपूरक बजट संबंधी विधेयक पारित किया गया।

नेता सदन दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2021 और उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2021 को भी सदन के पटल पर रखा। इन्हें भी ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। 

उसके बाद सदन की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सदन की कार्यवाही 24 अगस्त तक संचालित की जानी थी। 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान