लॉकडाउन की वजह से अप्रैल में नियुक्तियां 62 प्रतिशत घटीं
नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के अनुसार अप्रैल में नियुक्ति गतिविधियां घटकर 951 रह गईं जो एक साल पहले समान महीने में 2,477 थीं।
मुंबई, छह मई कोविड-19 की वजह से लागू राष्ट्रव्यापी बंद के चलते अप्रैल में नियुक्ति गतिविधियों में पिछले साल के समान महीने की तुलना में औसतन 62 प्रतिशत की कमी आई है।
नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के अनुसार अप्रैल में नियुक्ति गतिविधियां घटकर 951 रह गईं जो एक साल पहले समान महीने में 2,477 थीं।
अप्रैल, 2020 में होटल-रेस्तरां-ट्रैवल-एयरलाइंस आदि क्षेत्रों में नियुक्ति गतिविधियां में 91 प्रतिशत की कमी आई। वहीं वाहन और सहायक उद्योगों में नई नियुक्तियों में 82 प्रतिशत, खुदरा में 77 प्रतिशत, लेखा-वित्त में 70 प्रतिशत की गिरावट अई।
नौकरी जॉबस्पीक मासिक इंडेक्स है, जो नौकरी.कॉम वेबसाइट पर सूचीबद्धता के आधार पर नियुक्ति गतिविधियों की जानकारी देता है।
इंडेक्स के अनुसार टिकटिंग-ट्रैवल-एयरलाइंस, होटल-रेस्तरां तथा मानव संसाधन-प्रशासन क्षेत्रों में पेशेवरों के लिए नई नियुक्ति गतिविधियों में क्रमश: 95 प्रतिशत, 89 प्रतिशत और 78 प्रतिशत की गिरावट आई।
हालांकि, आईटी-सॉफ्टवेयर (51 प्रतिशत की गिरावट), बीपीओ-आईटीईएस-केपीओ (-54 प्रतिशत), फार्मा-बायोटेक-स्वास्थ्य सेवा (-57 प्रतिशत), शिक्षा-शिक्षण (-56 प्रतिशत) जैसे क्षेत्रों में नए पेशेवरों की नियुक्ति में गिरावट कुछ कम रही।
कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश के सभी महानगरों में नियुक्ति गतिविधियों में अप्रैल में जोरदार गिरावट दर्ज हुई है। दिल्ली में अप्रैल में नियुक्ति गतिविधियों में 70 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि चेन्नई में इसमें 62 प्रतिशत, कोलकाता में 60 प्रतिशत और मुंबई में 60 प्रतिशत की गिरावट आई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

