देश की खबरें | भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम में नये सहयोगी सदस्यों की नियुक्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने कोच एंथनी फेरी को भारतीय महिला हॉकी टीम का विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त किया गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के रेट हल्केट पुरुष टीम के साथ यह भूमिका निभाएंगे। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की।

नयी दिल्ली, सात अप्रैल ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने कोच एंथनी फेरी को भारतीय महिला हॉकी टीम का विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त किया गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के रेट हल्केट पुरुष टीम के साथ यह भूमिका निभाएंगे। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की।

राष्ट्रीय महासंघ ने दोनों टीमों के लिए अन्य सहायक स्टाफ सदस्यों की भी घोषणा की।

फेरी की देखरेख में कनाडा की पुरुष टीम ने 2016 रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। उनके मार्गदर्शन में जापान की महिला टीम ने 2018 में एशियाई खेलों का अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया था। वह अपनी नयी भूमिका में मुख्य कोच यानेके शोपमैन की सहायता करेंगे।

फेरी के कोच रहते कनाडा की पुरुष अंडर 21 टीम ने जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। वह अगस्त 2020 से अप्रैल 2022 तक अमेरिका की महिला टीम के कोच और हाई परफार्मेंस निदेशक रह चुके हैं।

फैरी और हल्केट के अलावा हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय पुरुष टीम के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में ऑस्ट्रेलिया के एलन टैन की नियुक्ति की घोषणा की।

हल्केट और टैन दोनों दक्षिण अफ्रीका के नव-नियुक्त मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के नेतृत्व वाली पुरुष टीम के कोचिंग सदस्यों का हिस्सा होंगे।

हल्केट ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2010 से 2018 तक 155 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह 2020 में नीदरलैंड के सहायक कोच रह चुके हैं।

टैन को ‘न्यू साउथ वेल्थ इंस्टीट्यूट और स्पोर्टर्स’ में ‘स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग’ कोच के तौर पर 10 साल का अनुभव है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, ‘‘ हम पुरुष और महिला टीम में नये कोचिंग सदस्यों का स्वागत करते हैं।  हॉकी इंडिया की तरफ से मैं तत्काल आधार पर उनकी नियुक्तियों को पूरा करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) को धन्यवाद देता हूं और 2023 में चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीमों को तैयार करने में उनके निरंतर समर्थन की सराहना करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान