जरुरी जानकारी | डिश टीवी के स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति को नहीं मिली शेयरधारकों की मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डीटीएच सेवा प्रदाता डिश टीवी के शेयरधारकों ने कंपनी में चार नए स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति की मंजूरी लेने के लिए रखे गए विशेष प्रस्ताव को बहुमत से खारिज कर दिया है।

नयी दिल्ली, चार मार्च डीटीएच सेवा प्रदाता डिश टीवी के शेयरधारकों ने कंपनी में चार नए स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति की मंजूरी लेने के लिए रखे गए विशेष प्रस्ताव को बहुमत से खारिज कर दिया है।

कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, कंपनी के शेयरधारकों की शुक्रवार को हुई ऑनलाइन असाधारण आम सभा (ईजीएम) में स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी देने के लिए पेश किए गए विशेष प्रस्तावों को नकार दिया गया।

डिश टीवी के निदेशकमंडल में सुनील कुमार गुप्ता, मदन मोहनलाल वर्मा, गौरव गुप्ता और ललित बिहारी सिंघल को स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन शेयरधारकों ने 74 प्रतिशत से अधिक मतों से इसे नकार दिया।

कंपनी अधिनियम के प्रावधानों के मुताबिक, किसी विशेष प्रस्ताव को कम-से-कम 75 प्रतिशत मतों से पारित करना जरूरी होता है।

डिश टीवी के प्रवर्तक समूह और सबसे बड़े शेयरधारक यस बैंक के बीच पिछले कुछ समय से निदेशकमंडल गठन को लेकर तनातनी चल रही है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन जवाहर लाल गोयल को बाहर भी होना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड