देश की खबरें | आठ उच्च न्यायालयों में 17 न्यायाधीशों की नियुक्ति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सहित आठ उच्च न्यायालयों में बुधवार को 11 न्यायिक अधिकारियों और छह अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर दिल्ली सहित आठ उच्च न्यायालयों में बुधवार को 11 न्यायिक अधिकारियों और छह अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
नयी नियुक्तियों की घोषणा कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर की।
चार अधिवक्ताओं को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया जबकि तीन न्यायिक अधिकारियों को बंबई उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है।
इसी तरह, तीन न्यायिक अधिकारियों को केरल उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश और दो अन्य को दिल्ली उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
छत्तीसगढ़ और कर्नाटक उच्च न्यायालयों में एक-एक वकील को अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया।
एक-एक न्यायिक अधिकारी को गुजरात उच्च न्यायालय और त्रिपुरा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
एक अन्य न्यायिक अधिकारी को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया।
ताजा नियुक्तियां उच्चतम न्यायालय की पीठ द्वारा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण में देरी पर चिंता व्यक्त करने के कुछ दिनों बाद हुई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2023 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

