जरुरी जानकारी | परिवहन मंत्री सरनाईक एमएसआरटीसी के चेयरमैन नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) का चेयरमैन नियुक्त किया है। दो महीने पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी संजय सेठी को परंपरा से हटकर यह पद दिया गया था।
मुंबई, 10 अप्रैल महाराष्ट्र सरकार ने परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) का चेयरमैन नियुक्त किया है। दो महीने पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी संजय सेठी को परंपरा से हटकर यह पद दिया गया था।
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, सरकार ने राज्य परिवहन निगम अधिनियम-1950 और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम नियमों के प्रावधानों के तहत सरनाईक को एमएसआरटीसी का 26वां चेयरमैन नियुक्त किया है।
सरनाईक ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा, ‘‘ एमएसआरटीसी जो महाराष्ट्र के आम लोगों की लोकवाहिनी है... मैं उसे आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर अच्छी गुणवत्ता वाली परिवहन सेवा बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी सचिव सेठी को पांच फरवरी को एमएसआरटीसी का चेयरमैन बनाया गया था। हालांकि, इससे पहले हमेशा से इस पद पर किसी जनप्रतिनिधि को नियुक्त करने की परंपरा रही है।
सेठी एमएसआरटीसी के निदेशक मंडल में पदेन सदस्य के रूप में बने रहेंगे।
भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन उपक्रमों में से एक महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) हाल के वर्षों में बढ़ते घाटे, पुराने बेड़े, कर्मचारियों की हड़ताल और सवारियों की घटती संख्या जैसी परेशानियों से जूझ रही है। दैनिक वित्तीय घाटे को कम करने के लिए निगम ने इस साल की शुरुआत में किराये में 14.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)