जरुरी जानकारी | अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन बढ़कर 2.40 लाख पर पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी श्रम विभाग ने बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि 24 मई को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 14,000 बढ़कर 2,40,000 पर पहुंच गई।
अमेरिकी श्रम विभाग ने बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि 24 मई को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 14,000 बढ़कर 2,40,000 पर पहुंच गई।
हालांकि, यह आंकड़ा विश्लेषकों के अनुमान से अधिक है। विश्लेषकों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आने वाले नए आवेदनों की संख्या 2,26,000 रहने का अनुमान जताया था।
बेरोजगारी लाभ के लिए आने वाले साप्ताहिक आवेदनों को अमेरिका में कामगारों की छंटनी के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।
बेरोजगगारी भत्ता दावों का चार सप्ताह का औसत मामूली रूप से घटकर 2,30,750 हो गया।
बेरोजगारी भत्ता पाने वाले कुल अमेरिकी नागरिकों की संख्या 17 मई को समाप्त सप्ताह में बढ़कर 19.2 लाख हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2025 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

