एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सितंबर में एप्पल का राजस्व 64.7 अरब डॉलर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल इंडिया का राजस्व सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड 64.7 अरब डॉलर रहा। कंपनी ने इस दौरान भारत समेत विभिन्न बाजारों में मजबूत प्रदर्शन किया।

जरुरी जानकारी | सितंबर में एप्पल का राजस्व 64.7 अरब डॉलर रहा

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल इंडिया का राजस्व सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड 64.7 अरब डॉलर रहा। कंपनी ने इस दौरान भारत समेत विभिन्न बाजारों में मजबूत प्रदर्शन किया।

एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने परिणाम जारी करते हुए कहा, ‘‘भौगोलिक क्षेत्र के लिहाज से हमने अमेरिका, यूरोप और पूरे एशिया प्रशांत में सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। हमने भारत में भी सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। भारत में हमारे ऑनलाइन स्टोर की इस तिमाही में हुई शुरुआत को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली।’’

यह भी पढ़े | PM Modi Inaugurates Arogya Van: गुजरात में PM Modi ने आरोग्य वन का किया उद्घाटन, जानें इसकी खासियत.

उल्लेखनीय है कि एप्पल ने सितंबर तिमाही में भारत में अपने पहले ऑनलाइन स्टोर की शुरुआत की थी। भारत में प्रीमियम श्रेणी में एप्पल की प्रतिस्पर्धा सैमसंग और वनप्लस जैसी कंपनियों के साथ है। कंपनी आक्रामक तरीके से भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है।

एप्पल ने विस्ट्रॉन और फॉक्सकॉन जैसे भागीदारों के साथ मिलकर हाल ही में भारत में आईफोन-11 को असेंबल करना शुरू किया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: इंदौर से ज्यादा भोपाल में मिले कोरोना संक्रमित मरीज, राज्य में कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 1.70 लाख के करीब.

शोध कंपनी कैनेलिस के अनुसार, भारत पर नये सिरे से ध्यान देने से सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री 10 प्रतिशत से अधिक दर से बढ़कर करीब आठ लाख इकाई रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2020 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).