एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एप्पल: भारत में उत्पादन पांच साल में पांच गुना बढ़ाकर 40 अरब डॉलर करने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल की योजना भारत में अगले पांच साल में उत्पादन पांच गुना से अधिक बढ़ाकर 40 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.32 लाख करोड़ रुपये) करने की है। एक सरकारी सूत्र ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | एप्पल: भारत में उत्पादन पांच साल में पांच गुना बढ़ाकर 40 अरब डॉलर करने की योजना

नयी दिल्ली, 24 सितंबर आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल की योजना भारत में अगले पांच साल में उत्पादन पांच गुना से अधिक बढ़ाकर 40 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.32 लाख करोड़ रुपये) करने की है। एक सरकारी सूत्र ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में सात अरब अमेरिकी डॉलर के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है।

अधिकारी ने कहा, ''एप्पल की योजना अगले 4-5 वर्षों में भारत में उत्पादन बढ़ाकर 40 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक करने की है। पिछले वित्त वर्ष में यह सात अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है।''

एप्पल ने इस बारे में ईमेल से भेजे गए सवालों के जवाब नहीं दिए।

एप्पल भारत में आईफोन बनाती है और अगले साल से एयरपॉड्स बनाने की उसकी योजना है।

अधिकारी ने कहा कि एप्पल की भारत में आईपैड या लैपटॉप बनाने की तत्काल कोई योजना नहीं है।

अधिकारी ने कहा, ''आईटी हार्डवेयर पीएलआई में भाग लेने की उनकी कोई योजना नहीं है। वे बाद के चरण में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अभी उनका ध्यान मौजूदा उत्पादन स्तर को बढ़ाने पर है।''

कंपनी भारत से मोबाइल फोन की सबसे बड़ी निर्यातक बन गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).