जरुरी जानकारी | अपीलीय न्यायाधिकरण ने जेट एयरवेज मामले में जालान-कालरॉक की अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने दिवालिया हो चुकी एयरलाइन जेट एयरवेज के कर्जदाताओं को भुगतान करने के लिए अधिक समय देने की जालान-कालरॉक गठजोड़ की अर्जी पर सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया।

नयी दिल्ली, 21 अगस्त राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने दिवालिया हो चुकी एयरलाइन जेट एयरवेज के कर्जदाताओं को भुगतान करने के लिए अधिक समय देने की जालान-कालरॉक गठजोड़ की अर्जी पर सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया।

जेट एयरवेज के लिए चलाई गई कर्ज समाधान प्रक्रिया के दौरान जालान-कालरॉक गठजोड़ को सफल बोलीकर्ता घोषित किया गया था। यह एयरलाइन भारी कर्ज के बोझ तले दबने के बाद अप्रैल, 2019 से ही बंद पड़ी हुई है।

इस गठजोड़ को 31 अगस्त तक एयरलाइन के कर्जदाताओं को 350 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। लेकिन इसने भुगतान के लिए मोहलत दिए जाने का अनुरोध करने वाली याचिका एनसीएलएटी में दायर की थी।

अपीलीय न्यायाधिकरण के तीन-सदस्यीय पीठ ने याचिका पर सुनवाई करने के बाद कहा कि वह अगले सोमवार यानी 28 अगस्त को इस पर अपना फैसला सुनाएगी। इस दौरान संबंधित पक्ष उसके समक्ष तीन दिनों में लिखित दलील पेश कर सकते हैं।

एनसीएलएटी गठजोड़ की उस अर्जी पर भी फैसला करेगा कि 350 करोड़ रुपये के भुगतान के हिस्से के रूप में 150 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को भी शामिल किया जाए।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO