देश की खबरें | बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन की अपील : 25 फरवरी से सात मार्च तक बच्चे-बुजुर्ग और बीमार मंदिर में न आएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जिले में वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधन ने होली पर्व पर उमड़ने वाली संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर 25 फरवरी से सात मार्च तक मंदिर में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को साथ न लाने की अपील की है।

मथुरा (उप्र), 24 फरवरी मथुरा जिले में वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधन ने होली पर्व पर उमड़ने वाली संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर 25 फरवरी से सात मार्च तक मंदिर में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को साथ न लाने की अपील की है।

मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि भीड़ के कारण लोगों को दिक्कत हो सकती है। ऐसे में बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग न आएं तो बेहतर होगा।

शर्मा ने कहा कि मंदिर के अंदर रंग और गुलाल फेंकने पर भी पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी को चढ़ाने के लिए रंग, प्रसाद, माला आदि भेंट सेवायत गोस्वामीजनों को ही दे दें, स्वयं अंदर तक घुसकर चढ़ाने का प्रयास न करें, इससे अव्यवस्था फैलती है।

उन्होंने यह भी सलाह दी है कि श्रद्धालु भीड़ के दिनों में कीमती सामान लेकर न पहुंचें।

गौरतलब है कि ठा. बांकेबिहारी मंदिर में इन दिनों प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर व आसपास के क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ का दबाव बढ़ता जा रहा है।

इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने होली पर्व पर मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दर्शन कराने के लिए न लाने की अपील की है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Etah Viral Video: एटा में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, लुटेरों ने नाले में फेंका और बेरहमी से पीटा; फिर भी नहीं छोड़ा अपना पर्स