जरुरी जानकारी | अपोलो टायर्स का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टायर कंपनी अपोलो टायर्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 292 करोड़ रुपये हो गया। घरेलू बाजार में मजबूत बिक्री से लाभ बढ़ा है।

नयी दिल्ली, दो फरवरी टायर कंपनी अपोलो टायर्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 292 करोड़ रुपये हो गया। घरेलू बाजार में मजबूत बिक्री से लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में 224 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

अपोलो टायर्स की परिचालन आय भी आलोच्य अवधि के दौरान 13 प्रतिशत बढ़कर 6,423 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 5,707 करोड़ रुपये रही थी।

अपोलो टायर्स के चेयरमैन ओंकार कंवर ने कहा, ‘‘हमारे यूरोपीय परिचालन ने इस वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है। मजबूत घरेलू मांग से हमें अन्य स्थानों पर सुस्ती से निपटने में मदद मिली है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\