देश की खबरें | अनुष्का और विराट ने बेटी का नाम रखा ‘वामिका’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अदाकारा एवं निर्माता अनुष्का शर्मा तथा उनके पति एवं क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है।

मुम्बई, एक फरवरी अदाकारा एवं निर्माता अनुष्का शर्मा तथा उनके पति एवं क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है।

अनुष्का ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। दम्पत्ति ने पिछले साल अगस्त माह में जानकारी दी थी कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। उनके घर 11 जनवरी को बेटी ने जन्म लिया था।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ हमने प्यार और आभार के साथ जीवन जिया, लेकिन इस नन्ही जान वामिका ने जिंदगी को एक बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचा दिया है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ कई बार कुछ ही मिनटों में ही आंसू, हंसी, चिंता, आनंद जैसी भावनाओं का एहसास हो जाता है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ नींद तो अब गायब ही है...पर हमारे दिल खुशियों से लबरेज हैं। शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया।’’

बेटी के जन्म के बाद ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने ‘पापारात्सी’ से उनकी बेटी की निजता का सम्मान करने और उसकी तस्वीरें या अन्य कोई जानकारी प्रकाशित ना करने की अपील की थी।

‘पापारात्सी’ उन स्वतन्त्र फोटोग्राफरों को कहते हैं, जो खिलाड़ियों, अभिनेताओं, राजनेताओं तथा अन्य प्रसिद्ध व्यक्तियों की तस्वीरें लेते हैं।

अनुष्का और विराट 11 दिसम्बर 2017 को इटली में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\