देश की खबरें | अनुराग ठाकुर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का प्रभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में प्रभार संभाल लिया।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में प्रभार संभाल लिया।

उन्होंने प्रभार संभालने के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वह उसे निभाने के लिए सभी प्रयास करेंगे।

ठाकुर ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के माध्यम से जनता तक पहुंचने पर उनका सबसे ज्यादा ध्यान रहेगा।

उन्होंने कहा, “पिछले सात वर्षों में मोदी जी ने शानदार काम किया है। मेरा प्रयास उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना, अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना और मेरे पूर्ववर्तियों की विरासत को आगे ले जाने का होगा।”

प्रभार संभालने के बाद, ठाकुर ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक की।

बैठक में सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे उपस्थित थे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रसार भारती की विभिन्न मीडिया इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत में ठाकुर ने कहा कि उनकी कोशिश सभी मीडिया प्रमुखों के साथ एक टीम के तौर पर काम करने की होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू