देश की खबरें | अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर चीन के नाम पर ‘‘भय फैलाने’’ का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चीन के नाम पर ‘‘भय फैलाने’’ का शनिवार को आरोप लगाया और हैरानी जताई कि क्या विपक्षी नेता का सशस्त्र बलों से भरोसा उठ गया है।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चीन के नाम पर ‘‘भय फैलाने’’ का शनिवार को आरोप लगाया और हैरानी जताई कि क्या विपक्षी नेता का सशस्त्र बलों से भरोसा उठ गया है।

ठाकुर ने गांधी की इस टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना करते हुए कि चीनी ‘‘हमारे सैनिकों को पीट रहे थे।’’ ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चीनियों के साथ ‘‘सूप’’ पीने में व्यस्त थे, जब डोकलाम में भारतीय सैनिक चीनी जवानों से लड़ रहे थे।

ठाकुर ने कहा, ‘‘इन लोगों की आदत है चीन के नाम पर डर फैलाना। लेकिन यह 1962 का भारत नहीं है, बल्कि यह 2014 का भारत है। भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन के दौरान तत्कालीन सरकार ने सशस्त्र बलों को बुलेटप्रूफ जैकेट या राफेल लड़ाकू विमान उपलब्ध कराकर सशक्त नहीं बनाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत में 300 से अधिक रक्षा उपकरण बनाये जा रहे हैं। भारत अब रक्षा उपकरणों का निर्यातक है और आयातक नहीं है। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ है।’’

राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र छीन लिया है, 20 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी है और ‘‘अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान