देश की खबरें | अनुराग अग्रवाल को संसद सुरक्षा का प्रमुख नियुक्त किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अनुराग अग्रवाल को संसद सुरक्षा का प्रमुख नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है।
नयी दिल्ली, एक मार्च भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अनुराग अग्रवाल को संसद सुरक्षा का प्रमुख नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है।
वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में महानिरीक्षक, असम-मेघालय कैडर के 1998-बैच के अधिकारी को तीन साल के लिए संयुक्त सचिव (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।
अग्रवाल ऐसे समय में अपनी नयी जिम्मेदारी संभालेंगे जब संसद में 13 दिसंबर को दो लोगों द्वारा दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूदने के बाद संसद भवन परिसर की सुरक्षा में व्यापक बदलाव किया जा रहा है।
अग्रवाल की नियुक्ति का आदेश बृहस्पतिवार को लोकसभा सचिवालय ने जारी किया।
तत्कालीन संयुक्त सचिव रघुबीर लाल के अपने कैडर में वापस जाने के बाद 20 अक्टूबर से जेएस (सुरक्षा) का पद खाली था। जेएस (सुरक्षा) का पद पारंपरिक रूप से एक आईपीएस अधिकारी के पास होता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

