देश की खबरें | जाति जनगणना की खुलकर पक्षधर है अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दल अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्‍द्रीय वाणिज्‍य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी जाति जनगणना की पक्षधर है और सहयोगी दल इससे अवगत हैं।

रामपुर (उप्र), दो दिसंबर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दल अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्‍द्रीय वाणिज्‍य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी जाति जनगणना की पक्षधर है और सहयोगी दल इससे अवगत हैं।

पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुयी पटेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''अपना दल (एस) संसद के अंदर और राजग की बैठकों में हर प्लेटफॉर्म पर जाति जनगणना के संदर्भ में अपनी बात रख चुका है। हमारा दृष्टिकोण बिल्कुल स्पष्ट है कि हम जाति जनगणना के पक्ष में हैं, हम यह चाहते हैं और हमारी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी इससे पूरी तरह अवगत है।''

अभी विधान मंडल के शीतकालीन सत्र में जातिवार जनगणना की मांग को लेकर राज्‍य के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने जमकर विरोध किया।

बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में जातिवार जनगणना को लेकर सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया था।

सपा सदस्यों ने प्रदेश में जातिवार जनगणना कराने के मुद्दे पर शून्यकाल के दौरान कार्य स्थगन का नोटिस दिया था।

अनुप्रिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ''हमारी पार्टी एनडीए (राजग) गठबंधन में है। यहां संगठनात्मक कार्यक्रम के सिलसिले में आयी हूं। फिलहाल उत्तर प्रदेश में हमारे पास दो सांसद हैं, अभी भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर हमारी कोई चर्चा नहीं हुई है, जब होगी तो हम मीडिया को जरूर बताएंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\