देश की खबरें | अनुपम खेर ने कहा, उनकी मां अब 'स्वस्थ' हैं, घर पर ही पृथक-वास में रहेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित उनकी मां को डॉक्टरों ने ‘‘स्वस्थ’’ घोषित किया है और वह अब घर पर ही पृथक-वास में रहेंगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 20 जुलाई दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित उनकी मां को डॉक्टरों ने ‘‘स्वस्थ’’ घोषित किया है और वह अब घर पर ही पृथक-वास में रहेंगी।

खेर ने 12 जुलाई को कहा था कि उनकी मां दुलारी, भाई राजू और उनके परिवार को कोविड-19 से पीड़ित पाया गया है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: पायलट और 18 MLA की अर्जी पर राजस्थान हाई कोर्ट मंगलवार सुबह 10.30 बजे फिर होगी सुनवाई.

65 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की, जिन्हें इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

खेर ने एक वीडियो साझा करते हुये लिखा, ‘‘कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी चिकित्सा मानदंडों से माँ को स्वस्थ घोषित किया है। वह अब घर पर ही पृथक-वास में रहेंगी।’’

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, "प्रेम का असर होता है। सुरक्षित रहें लेकिन कोविड पॉजिटिव रोगी/परिवारों से भावनात्मक रूप से दूर न रहें! डॉक्टर और नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारी असली हीरो हैं।’’

वीडियो क्लिप में, खेर ने कहा कि उनके भाई, उनकी भाभी रीमा और उनकी भतीजी बृंदा, पहले से ही घर पर ही पृथक-वास में रह रहे हैं, और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\