एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अनुपम खेर ने हरिद्वार में 70वां जन्मदिन मनाया, अनिल कपूर भी रहे मौजूद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विख्यात फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को अपना 70 वां जन्मदिन यहां जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि हरिहर आश्रम में अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया।

देश की खबरें | अनुपम खेर ने हरिद्वार में 70वां जन्मदिन मनाया, अनिल कपूर भी रहे मौजूद

हरिद्वार, सात मार्च विख्यात फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को अपना 70 वां जन्मदिन यहां जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि हरिहर आश्रम में अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया।

इस अवसर पर उनके करीबी मित्र एवं अभिनेता अनिल कपूर पत्नी सुनीता के साथ मौजूद थे।

इस मौके पर खेर ने आश्रम के पारद शिवलिंग का अभिषेक किया ।

आश्रम में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'मैंने महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में स्वामी जी के शिविर में दो दिन बिताए थे। मेरा यह जन्मदिन एक मील का पत्थर है, इसलिए मैंने इसे यहां सनातन तरीके से मनाने का फैसला किया। मैंने अपने तथा अपनी पत्नी किरण के अच्छे स्वास्थ्य और अपनी अभी तक रिलीज नहीं हुई फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की सफलता के लिए प्रार्थना की।'

खेर ने कहा कि उत्तराखंड में शूट की गयी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' एक अच्छा संदेश देने वाली फिल्म है । इस फिल्म का निर्देशन खेर ने किया है।

कपूर ने कहा कि वह और खेर पिछले 40 साल से अधिक समय से दोस्त हैं और उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).