खेल की खबरें | अनु रानी ने भाला फेंक मे अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्तर से पीछे रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनु रानी ने सोमवार को यहां फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन भाला फेंक में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया लेकिन इसके बावजूद तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्तर हासिल नहीं कर पाई।

पटियाला, 15 मार्च अनु रानी ने सोमवार को यहां फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन भाला फेंक में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया लेकिन इसके बावजूद तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्तर हासिल नहीं कर पाई।

अनु ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्तर से आधा मीटर से अधिक से पीछे रही।

अनु ने तीसरे प्रयास में 63.24 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 62.43 मीटर के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने 2019 में दोहा में विश्व चैंपियनशिप के दौरान बनाया था।

तोक्यो ओलंपिक का महिला भाला फेंक स्पर्धा में क्वालीफिकेशन स्तर 64 मीटर है।

एशियाई खेल 2014 में कांस्य और एशियाई चैंपियनशिप 2019 में रजत पदक जीतने वाली अनु राष्ट्रीय स्पर्धा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही थी।

राजस्थान की संजना चौधरी 54.55 मीटर के प्रयास के साथ दूसरे जबकि हरियाणा की कुमारी शर्मिला 50.78 मीटर के प्रयास के साथ आठ खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट