देश की खबरें | लाल किले से प्राचीन वस्तुएं गायब, झांकियां क्षतिग्रस्त मिलीं: केन्द्रीय मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि लाल किले से कुछ प्राचीन वस्तुएं गायब हैं और गणतंत्र दिवस पर दिखाई गईं झांकियां क्षतिग्रस्त मिली हैं।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि लाल किले से कुछ प्राचीन वस्तुएं गायब हैं और गणतंत्र दिवस पर दिखाई गईं झांकियां क्षतिग्रस्त मिली हैं।

गौरतलब है कि दो दिन पहले गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों का एक समूह लालकिले में दाखिल हो गया था।

पटेल ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ''गणतंत्र दिवस समारोह के बाद सभी झांकियों को लाल किले के परिसर में रखा जाता है। सात से 15 दिन तक लोग इन्हें देखने के लिये आते हैं। जब मैं वहां पहुंचा तो मैंने देखा कि वे क्षतिग्रस्त हैं। इनमें संस्कृति मंत्रालय की झांकी और राम मंदिर की झांकी शामिल है। वास्तव में सभी झांकियां क्षतिग्रस्त थीं।

उन्होंने कहा कि हिंसा में हुए वित्तीय नुकसान का आकलन किया जा रहा है लेकिन वह बहुमूल्य प्राचीन वस्तुओं को खोने के लेकर चिंतित हैं।

मंत्री ने कहा, ''प्राचीन वस्तुएं बहुमूल्य हैं। हम वित्तीय नुकसान का आकलन तो कर सकते हैं लेकिन प्राचीन वस्तुओं को खोने से हुए नुकसान का अंदाजा कैसे लगाया जाए? यह बड़ा नुकसान है।''

इससे पहले, पटेल ने इस मामले में जांच का आदेश देते हुए ‘एएसआई’ से रिपोर्ट मांगी थी।

उन्होंने कहा, ''बाहर की लाइटें नष्ट कर दी गई हैं। सूचना केन्द्र का पहला तल क्षतिग्रस्त है। जिस स्थान पर हमेशा झंडा लगा रहता है, वहां पीतल की प्राचीन वस्तुएं रखी रहती हैं। बेहद सुरक्षित तथा महत्वपूर्ण मानी जाने वाली इस जगह पर से दो वस्तुएं गायब हैं। ''

उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ प्राचीन स्मारक एवं पुरातत्व स्थल तथा अवशेष अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर