देश की खबरें | एंटीलिया मामला: सचिन वाजे ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया और अनुरोध किया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के बाहर एक एसयूवी में विस्फोटक मिलने के सिलसिले में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत उन पर मामला चलाने की जो मंजूरी दी गई है, उसे रद्द किया जाए।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया और अनुरोध किया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के बाहर एक एसयूवी में विस्फोटक मिलने के सिलसिले में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत उन पर मामला चलाने की जो मंजूरी दी गई है, उसे रद्द किया जाए।

यह अर्जी न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई, जिसने वाजे के वकील से कहा कि वह उन प्रासंगिक निर्णयों की प्रतियां उसके समक्ष रखें जिस पर उनका मामला आधारित है। पीठ ने मामले को 24 जनवरी को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

केंद्र ने याचिका की विचारणीयता पर इस आधार पर प्रारंभिक आपत्तियां उठाईं कि इसे बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष दायर किया जाना चाहिए था क्योंकि मामले से संबंधित सब कुछ मुंबई में हुआ है।

वाजे की ओर से पेश अधिवक्ता पुनीत बाली ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के पास इस मुद्दे पर क्षेत्रीय अधिकारक्षेत्र है क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा मंजूरी आदेश पारित किया गया है, जो राष्ट्रीय राजधानी में स्थित है।

अधिवक्ता चैतन्य शर्मा के जरिये दायर याचिका में केंद्र द्वारा पारित दो सितंबर, 2021 के मंजूरी आदेश को रद्द करने और उसके परिणामस्वरूप राहत प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले साल सितंबर में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों वाली एक एसयूवी मिलने और व्यवसायी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में वाजे के खिलाफ मामला चलाने की मंजूरी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड