विदेश की खबरें | कोविड-19 की चपेट में आने के सात महीने बाद भी रोगियों के शरीर में पाये गये एंटीबॉडी : अनुसंधान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि किसी व्यक्ति के शरीर में नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने वाला एंटीबॉडी तत्व इस महामारी के लक्षण महसूस होने के बाद, शुरुआती तीन हफ्तों में काफी तेजी से विकसित होता है और बीमारी की चपेट में आने के सात महीने बाद तक भी यह शरीर में मौजूद रहता है।

लंदन, 24 अक्टूबर एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि किसी व्यक्ति के शरीर में नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने वाला एंटीबॉडी तत्व इस महामारी के लक्षण महसूस होने के बाद, शुरुआती तीन हफ्तों में काफी तेजी से विकसित होता है और बीमारी की चपेट में आने के सात महीने बाद तक भी यह शरीर में मौजूद रहता है।

एंटीबॉडी शरीर का वो तत्व है, जिसका निर्माण हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली वायरस को बेअसर करने के लिए करती है।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान में शांति से दोनों पड़ोसी देशों के लिए आपसी सहयोग के खुलेंगे नए रास्ते- पाक पीएम इमरान खान.

कोरोना वायरस से संक्रमित 300 रोगियों और इससे उबर चुके 198 लोगों पर किये गए अनुसंधान में यह बात सामने आई है।

'यूरोपियन जर्नल ऑफ इम्युनोलॉजी' में प्रकाशित इस अनुसंधान में पाया गया कि सार्स-कोव-2 वायरस की चपेट में आने वाले लोगों के शरीर में छह महीने बाद भी एंटीबॉडी तत्व सक्रिय रहा।

यह भी पढ़े | तुर्की ने रूसी S-400 रक्षा प्रणाली का किया परीक्षण, राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने की पुष्टि.

पुर्तगाल के प्रमुख संस्थान आईएमएम के मार्क वेल्होएन के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने अस्पतालों में 300 से अधिक कोविड-19 रोगियों और स्वास्थ्य कर्मियों, 2500 यूनिवर्सिटी कर्मचारियों और कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके 198 स्वयंसेवकों के शरीर में एंटीबॉडी स्तर का अध्ययन किया।

अनुसंधान में पता चला कि 90 प्रतिशत लोगों के शरीर में कोविड-19 की चपेट में आने के सात महीने बाद भी एंटीबॉडी पाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान