एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकवाद रोधी अभियान जारी, ताजा गोलीबारी की खबर नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में एक सुदूर गांव में आतंकवाद रोधी अभियान रविवार को दूसरे दिन भी जारी है और अभी ताजा गोलीबारी की कोई खबर नहीं है।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकवाद रोधी अभियान जारी, ताजा गोलीबारी की खबर नहीं

जम्मू, 29 सितंबर जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में एक सुदूर गांव में आतंकवाद रोधी अभियान रविवार को दूसरे दिन भी जारी है और अभी ताजा गोलीबारी की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि बिलावर तहसील के कोग-मंडली गांव में आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल गांव में पहुंचे। इसके बाद शनिवार शाम को सुरक्षाबल तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी तथा दो अधिकारी घायल हो गए।

गांव में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलायी जिसके बाद कई घंटों तक भीषण मुठभेड़ हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘इलाकों में सुरक्षाबलों की कड़ी घेराबंदी है और अभी ताजा गोलीबारी की कोई खबर नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि आतंकवादियों का सफाया करने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) और सहायक उपनिरीक्षक दोनों की हालत स्थिर है।

जिले में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम होने के बीच बिलावर तहसील के कोग-मंडली में मुठभेड़ हुई है। इस जिले के साथ ही जम्मू, उधमपुर, सांबा, बारामूला, बांदीपुरा और कुपवाड़ा जिलों में एक अक्टूबर को तीसरे तथा अंतिम चरण के चुनाव के तहत मतदान होना है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन और अन्य अधिकारी अभियान पर नजर रखने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).