विदेश की खबरें | अंटार्कटिक सागर में बर्फ लगातार दूसरे साल अपने न्यूनतम स्तर पर : एनएसआईडीसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अंटार्कटिक सागर में बर्फ के न्यूनतम स्तर ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया है और साथ ही पिछले साल के न्यूनतम स्तर को इस साल पहले ही हासिल कर लिया गया है। यह जानकारी ‘नेशनल स्नो ऐंड आइस डाटा सेंटर’ (एनएसआईडीसी) ने एक बयान जारी कर दी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 18 फरवरी अंटार्कटिक सागर में बर्फ के न्यूनतम स्तर ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया है और साथ ही पिछले साल के न्यूनतम स्तर को इस साल पहले ही हासिल कर लिया गया है। यह जानकारी ‘नेशनल स्नो ऐंड आइस डाटा सेंटर’ (एनएसआईडीसी) ने एक बयान जारी कर दी है।

बयान में कहा गया कि 13 फरवरी 2023 को अंटार्कटिक सागर में बर्फ का स्तर गिरकर महज 19.1 लाख वर्ग किलोमीटर रह गया।

इसके साथ ही इसने न्यूनतम बर्फ होने के पिछले साल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। पिछले साल 25 फरवरी को सबसे कम 19.2 लाख वर्ग किलोमीटर बर्फ दर्ज की गई थी।

बयान में कहा गया है कि यह मात्र दूसरा साल है जब अंटार्कटिक सागर में बर्फ का स्तर 20 लाख वर्ग किलोमीटर से कम हुआ है।

एनएसआईडीसी के मुताबिक पिछले साल बर्फ का न्यूनतम स्तर 18 फरवरी से तीन मार्च के बीच दर्ज किया गया था और इस तरह इसमें और कमी आने की आशंका है।

बयान में कहा गया कि बर्फ पिघलने का मौसम खत्म होने में कुछ और हफ्ते बचे हैं तथा वार्षिक न्यूनतम स्तर और नीचे जाने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now