एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में भारी बारिश का एक और दौर शुरू होने के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती परिसंचरण जल्द ही निम्न दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर जोर पकड़ सकता है, जिसके मद्देनजर ओडिशा में मूसलाधार बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है।

देश की खबरें | ओडिशा में भारी बारिश का एक और दौर शुरू होने के आसार

भुवनेश्वर, सात सितंबर बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती परिसंचरण जल्द ही निम्न दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर जोर पकड़ सकता है, जिसके मद्देनजर ओडिशा में मूसलाधार बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है।

ऐसी ही तीन मौसम प्रणालियों के कारण हुई भारी बारिश के चलते हाल ही में राज्य में विनाशकारी बाढ़ आई थी।

मौसम कार्यालय ने बुधवार को कहा कि पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती वायु क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव के कारण अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने का अनुमान है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि मछुआरों को बृहस्पतिवार रात तक समुद्र से तट पर लौटने की सलाह दी गई है। मछुआरों को शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश में समुद्र में नहीं जाना चाहिए क्योंकि 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण समुद्र में तेज लहरे उठ सकती हैं।

मौसम विभाग ने मल्कानगिरि, कोरापुट, गजपति, गंजम, रायगड़ा, कंधमाल, नबरंगपुर, कालाहांडी, नयागढ़, खुर्द और पुरी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘येलो वॉर्निंग’ जारी की है।

विभाग ने अगले तीन दिन में ओडिशा के कई जिलों में 70-200 मिमी यानी भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).