देश की खबरें | बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष के सदस्यों के साथ बैठे दिखे राजद के एक और विधायक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भरत बिंद शुक्रवार को बिहार विधानसभा के अंदर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों के साथ बैठे हुए दिखाई दिये।
पटना, एक मार्च राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भरत बिंद शुक्रवार को बिहार विधानसभा के अंदर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों के साथ बैठे हुए दिखाई दिये।
बिंद एक महीने से भी कम समय में पाला बदलने वाले पांचवें विधायक बन गए हैं।
कैमूर जिले के भभुआ का प्रतिनिधित्व करने वाले बिंद दोपहर के भोजन के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ विधानसभा परिसर पहुंचे।
सम्राट चौधरी, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी हैं। बिंद ने मुरारी गौतम के साथ सदन में प्रवेश किया और दोनों एक साथ बैठे। गौतम कुछ दिन पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हुए थे और राज्य सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं।
बजट सत्र के अंतिम दिन यह घटनाक्रम हुआ।
इससे पहले राजद विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव सत्ता पक्ष में चले गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

