देश की खबरें | पाकिस्तान से सहानुभूति रखने के आरोप में असम में एक और व्यक्ति गिरफ्तार, अब तक 79 पर कार्रवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान से सहानुभूति रखने के आरोप में राज्य में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पिछले माह पहलगाम आतंकी हमले के बाद से राज्य में इस तरह की गिरफ्तारियों की कुल संख्या 79 हो गई है।

गुवाहाटी, 31 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान से सहानुभूति रखने के आरोप में राज्य में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पिछले माह पहलगाम आतंकी हमले के बाद से राज्य में इस तरह की गिरफ्तारियों की कुल संख्या 79 हो गई है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दरांग जिले के मंगलदाई निवासी फरीज-उल हक के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति रखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 79 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।’’

शर्मा ने पहले कहा था कि देशद्रोहियों पर राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है जो कथित तौर पर ‘‘भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों’’ में लिप्त हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि कथित पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के प्रावधान लगाए जाएंगे, लेकिन सभी पर नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला