एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 का एक और नया मामला सामने आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में एक और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,036 हो गए हैं।

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 का एक और नया मामला सामने आया

पोर्ट ब्लेयर, 19 मार्च अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में एक और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,036 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में दो और लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या 4,969 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस द्वीप समूह में पांच लोगों का इलाज चल रहा है और सभी पांचों मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं।

पिछले 24 घंटे में इस संक्रामक रोग से किसी की मौत नहीं हुई है, अब तक 62 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने अब तक कोविड-19 के लिए 2,99,048 नमूनों की जांच की है और इनमें संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की दर 1.68 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार तक 12,303 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है और 45 वर्ष से अधिक आयु के 1,865 लोगों को टीका लग चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2021 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).