देश की खबरें | फरार श्रीकांत त्यागी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज, चार हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने एक महिला से कथित मारपीट के आरोपी व फरार राजनीतिज्ञ के चार करीबी सहयोगियों को हिरासत में लिया है। साथ ही उसके दो वाहन जब्त किए हैं।

नोएडा (उप्र), छह अगस्त नोएडा पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने एक महिला से कथित मारपीट के आरोपी व फरार राजनीतिज्ञ के चार करीबी सहयोगियों को हिरासत में लिया है। साथ ही उसके दो वाहन जब्त किए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नेता के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह कार्रवाई तब हुई जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोपी श्रीकांत त्यागी से दूरी बनाये रखी, जिन्होंने खुद को पार्टी के किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और इसकी युवा समिति का राष्ट्रीय समन्वयक बताया था।

त्यागी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

महिला ने सेक्टर 93बी में अपनी आवासीय सोसाइटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) रणविजय सिंह ने कहा, ‘‘प्रकरण के सामने आने के तुरंत बाद हमने कार्रवाई की और उसी के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आज मामले की आगे की जांच के दौरान श्रीकांत त्यागी के चार करीबी सहयोगियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।’’

सिंह ने कहा, ‘‘मौके पर गई पुलिस टीम को वहां त्यागी के तीन वाहन मिले। उनमें से दो को जब्त कर लिया गया। तीसरे वाहन, पर उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक प्रतीक चिह्न था और नियमों के उल्लंघन में सरकारी चिह्न के दुरूपयोग पर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान