खेल की खबरें | निसांका का एक और शतक, श्रीलंका ने अफगानिस्तान सूपड़ा साफ किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका के शतक और अविष्का फर्नांडो के साथ उनकी बड़ी शतकीय साझेदारी की मदद से श्रीलंका ने बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान को 88 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से करारी शिकस्त देकर श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
पल्लीकल (श्रीलंका), 12 फरवरी सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका के शतक और अविष्का फर्नांडो के साथ उनकी बड़ी शतकीय साझेदारी की मदद से श्रीलंका ने बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान को 88 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से करारी शिकस्त देकर श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
पहले वनडे में नाबाद 210 रन बनाने वाले निसांका ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 101 गेंद पर 118 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और दो छक्के शामिल हैं। उन्होंने फर्नांडो (66 गेंद पर 91 रन, 10 चौके, पांच छक्के) के साथ पहले विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी की।
इन दोनों के अलावा कप्तान कुसल मेंडिस ने 29 गेंद पर चार छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। श्रीलंका ने 35.2 ओवर में तीन विकेट पर 267 रन बना कर जीत दर्ज की।
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 266 रन बनाए थे। उसकी तरफ से रहमत शाह (65) और अजमतउल्लाह उमरजई (54) ने अर्धशतक जमाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज रहमतउल्लाह गुरबाज ने 48 और इकराम अलिखिल ने 32 रन का योगदान दिया।
श्रीलंका की तरफ से प्रमोद मधुसन ने तीन जबकि असिता फर्नांडो, दुनिथ वेलागे और अकिला धनंजय ने दो-दो विकेट लिए।
श्रीलंका ने इससे पहले एकमात्र टेस्ट मैच में भी जीत दर्ज की थी। अब इन दोनों टीम के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

