उत्तराखंड में कोविड-19 का एक और मामला सामने आया, राज्य में संक्रमितों की संख्या 59 हुई
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन कहा गया कि ताजा मामला उधम सिंह नगर जिले से सामने आया है।
देहरादून, दो मई उत्तराखंड में शनिवार को एक और व्यक्ति को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, जिसमें राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 59 हो गई।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन कहा गया कि ताजा मामला उधम सिंह नगर जिले से सामने आया है।
बुलेटिन में कहा गया कि इसके साथ, कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की कुल संख्या बढ़कर 59 हो गई है, जिसमें से 39 लोग ठीक हो चुके हैं।
एक कोविड-19 मरीज की शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित एम्स में मौत हो गई।
राज्य में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 66.10 प्रतिशत है।
बुलेटिन में कहा गया है कि उत्तराखंड में कोविड-19 पुष्ट मामलों के दोगुने होने की दर 29 दिन है।
एम्स ऋषिकेश में 23 वर्षीय महिला इंटर्न में शुक्रवार देर रात कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।
अस्पताल के कोरोना वायरस मामलों के नोडल अधिकारी मधुर उनियाल ने बताया कि महिला में 28 अप्रैल को संक्रमण के लक्षण दिखे और उसके बाद से ही उसे लगातार निगरानी में रखा गया है।
उनियाल ने बताया कि महिला ने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी और उसके संपर्क में आने वाले अन्य इंटर्न और लोगों को भी पृथकवास में भेज दिया गया है।
बीते 25 अप्रैल से एक मई के बीच एम्स ऋषिकेश में कोविड-19 का यह पांचवा मामला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

