एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण का एक और मामला सामने आया; इलाजरत मामलों की संख्या 42 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण का एक और मामला सामने आया है, जिससे राज्य में 12 दिनों में इलाजरत मामलों की संख्या बढ़कर 42 तक पहुंच गई है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण का एक और मामला सामने आया; इलाजरत मामलों की संख्या 42 हुई
जियो

ईटानगर, पांच जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण का एक और मामला सामने आया है, जिससे राज्य में 12 दिनों में इलाजरत मामलों की संख्या बढ़कर 42 तक पहुंच गई है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ताजा मामला बृहस्पतिवार देर रात को नामसाई जिले से सामने आया।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death in Kerala: स्वास्थ्य मंत्रालय के मीडिया सलाहकार और पत्रकार ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के आरोपियों के नाम अमजद अली और तमीम शेख बताए, सच सामने आया तो हटाए पोस्ट.

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) एल जम्पा ने कहा कि मरीज तमिलनाडु से लौटा है और उसमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे।

राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के पांच मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के 20 कर्मचारी पाए गए COVID-19 पॉजिटिव.

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के पहले मरीज को 16 अप्रैल को लोहित जिले के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

उपायुक्त देवांश यादव ने एक आदेश में कहा कि इस बीच, चांगलांग जिला प्रशासन ने दियुन, मियाओ और बोरडुमसा क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में कोविड-19 के 28 मामले सामने आए हैं, सभी लोग दूसरे राज्यों से लौटे हुए लोग हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).