एजेंसी न्यूज

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 का एक और मामला सामने आया

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति नई दिल्ली से पिछले दिनों लौटा था तब से उन्हें सूरजपुर के पृथकवास केंद्र में रखा गया है। उनके नमूने को रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय जांच के लिए भेजा गया था। जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 का एक और मामला सामने आया
जमात

रायपुर, 18 मई छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति नई दिल्ली से पिछले दिनों लौटा था तब से उन्हें सूरजपुर के पृथकवास केंद्र में रखा गया है। उनके नमूने को रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय जांच के लिए भेजा गया था। जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अभी तक 93 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से 59 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं राज्य में कोरोना वायरस के 34 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से 20 मरीजों का इलाज शहर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में, छह का इलाज कोविड अस्पताल माना में, पांच का इलाज कोविड अस्पताल बिलासपुर में और दो का इलाज मेडिकल कालेज अंबिकापुर में किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).