एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक और मामला सामने आया, 17 लोग संक्रमण से उबरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में एक और व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,630 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक और मामला सामने आया, 17 लोग संक्रमण से उबरे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 21 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में एक और व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,630 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य के सतर्कता अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर लोबसांग जाम्पा ने कहा कि नया मामला तवांग जिले से सामने आया है।

अधिकारी ने कहा कि रविवार को 17 और लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों की कुल संख्या 16,350 हो गई है।

जाम्पा ने कहा कि राज्य में संक्रमण से उबरने की दर फिलहाल 98.31 प्रतिशत है।

अरुणाचल प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 225 है। संक्रमण से अब तक 55 रोगियों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).