देश की खबरें | 'पत्रकार' के खिलाफ जबरन वसूली का एक और मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे शहर की पुलिस ने कथित तौर पर एक पत्रकार होने का दावा करके सरकारी अधिकारियों और व्यापारियों को निशाना बनाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ शुक्रवार जबरन वसूली का एक नया मामला दर्ज किया।

ठाणे, छह अगस्त ठाणे शहर की पुलिस ने कथित तौर पर एक पत्रकार होने का दावा करके सरकारी अधिकारियों और व्यापारियों को निशाना बनाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ शुक्रवार जबरन वसूली का एक नया मामला दर्ज किया।

पिछले महीने ठाणे नगर थाने में आईपीएस अधिकारी परम बीर सिंह और 25 अन्य के खिलाफ कथित रूप से जबरन वसूली के लिए दर्ज प्राथमिकी में उसका नाम भी शामिल था।

बाद में कपूरबावड़ी थाने में दर्ज एक अन्य मामले में भी उसे आरोपी के रूप में नामजद किया गया था। उसके खिलाफ शुक्रवार को शहर के नौपाड़ा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 384 के तहत जबरन वसूली का नया तीसरा मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि ताजा मामले में शिकायत ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के एक अधिकारी ने दर्ज कराई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की थी और पैसे न देने पर बदनाम करने की धमकी दी थी।

उन्होंने पुलिस को बताया कि इस साल जुलाई में शिकायतकर्ता ने आरोपी को कथित तौर पर एक लाख रुपये का भुगतान किया ताकि उसे और प्रताड़ित न किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान